Press "Enter" to skip to content

सभी समुदायों को उनकी जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर आरक्षण मिल रहा है तो ओबीसी को क्यों नहीं | Shivpuri News

ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री तोमर और भाजपा प्रदेषाध्यक्ष शर्मा को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी। आज शिवपुरी दौरे पर आए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेषाध्यक्ष वीडी शर्मा को ओबीसी महासभा ने ज्ञापन सौंपकर म.प्र. में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिषत आरक्षण दिए जाने की मांग की। ओबीसी महासभा के पदाधिकारी ज्ञापन देने होटल पीएस रेसीडेंसी जा पहुंचे जहां केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेषाध्यक्ष वीडी शर्मा भाजपा नेताआंें की बैठक ले रहे थे। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा जब सभी समुदायों को उनकी जनसंख्या के प्रतिषत के आधार पर आरक्षण मिल रहा है तो ओबीसी के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियांे ने जमकर नारेबाजी की।
ओबीसी महासभा के प्रदेष उपाध्यक्ष सुरेष धाकड़ और ओबीसी यूनियाइटेड फ्रंट के जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मप्र में ओबीसी की आबादी लगभग 60 प्रतिषत है मगर ओबीसी को मात्र 14 प्रतिषत आरक्षण दिया जा रहा है। ओबीसी महासभा सरकार से मांग करती है कि मप्र में उपचुनाव से पहले पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिषत आरक्षण दिया जाए। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने 27 प्रतिषत के आरक्षण को अध्यादेष लाकर राजपत्र में प्रकाषित किया था और षिक्षक भर्ती में 27 प्रतिषत आरक्षण के आधार पर दी गई थी। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियांे ने जातिगत जनगणना की जाए, मण्डल आयोग की शर्तें लागू की जायें। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियांे ने केन्द्रीय मंत्री से मांग की कि ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण के सम्बन्ध में सरकार न्यायालय में ओबीसी का पक्ष मजबूती से रखे ऐसी हमारी मांग है।
ज्ञापन सौंपने बालों में एडव्होकेट जण्डेल सिंह रावत, एडव्होकेट ब्रजकिषोर वर्मा, एडव्होकेट हरप्रसाद यादव, इंजीनियर गिर्राज धाकड जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा, हेमंत यादव युवा जिलाध्यक्ष, बृजेष यादव पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह धाकड़, नरोत्तम धाकड़ मारोरा, महेन्द्र धाकड़ पवन यादव, अजय धाकड़, नीरज पाल, अजय सेन, धर्मेन्द्र रावत, दिनेष बघेल, अनिल कुषवाह, रायसिंह यादव, श्रीलाल पाल, राकेष वर्मा, रवि धाकड़, केपी वर्मा, आजाद खान, सुरेन्द यादव, कवि वर्मा, आषीष सेन, नरेष रावत, संतोष धाकड़, महेन्द्र कोटिया आदि शामिल थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!