Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर देश- प्रदेश के विकास में करें योगदान : कु. शिवानी राठौर | Shivpuri News

शिवपुरी। पीसीसी चीफ कमलनाथ की मंशानुसार पूर्व मंत्री केपी सिंह (कक्काजू) के निर्देशन में काँग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा एवं पिछड़ा वर्ग काँग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पौहरी विधानसभा प्रभारी माननीय राधेश्याम साहू अस्तोलिया एवं राजकुमार पटेल की प्रशंसा पर राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ावर्ग काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजमणि पटेल द्वारा मुझे पिछड़ा वर्ग महिला काँग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके लिए में कांग्रेस पार्टी की आभारी हूं. कु.शिवानी राठौर ने समस्त वरिष्ठ नेतृत्व एवं कांग्रेस परिवार का हार्दिक आभार तथा महिला पिछड़ा वर्ग जिला कार्यकारिणी में अपने साथी सदस्यों कु.शाहीन कुरेशी,कु.अवस्था लोधी , कु. रूबी धाकड़ ,श्रीमती चंदा पाल , आरती कुशवाह , श्रीमती सुनीता राठौर, कु. अभिलाषा पाल , कु.लक्ष्मी धाकड़, कु.सौम्या राठौर,श्रीमती पवन सेन एवं अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए बताया कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य भारत के लोगों की भलाई और उन्नति है तथा शांतिमय और संवैधानिक उपायों से भारत में समाजवादी शासन कायम करना है जो संसदीय जनतंत्र पर आधारित हो, जिसमें अवसर और राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों की समानता हो तथा जिसका लक्ष्य विश्व-शांति और विश्व बन्धुत्व हो। आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी के प्रति जो भ्रमात्मक तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की जा रही है उसकी जगह कांग्रेस पार्टी की स्थापना के उद्देश्य के साथ मध्य प्रदेश एवं देश के विकास में कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण योगदान को आम जनता के बीच ले जाएंगी तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए समस्त महिलाओं के साथ जुड़कर पूर्ण निष्ठा से पार्टी की  सेवा करेंगी. जहां एक और वर्तमान में छात्र-छात्राएं शिक्षा अध्ययन के बाद नौकरी की ओर भागते हैं तो वहीं दूसरी ओर मैंने समाज सेवा के विकल्प को चुना है। जिसमें कांग्रेस पार्टी से बेहतर समाज सेवा इतिहास से लेकर आज तक किसी ने भी नहीं की है. किसी भी सशक्त देश का निर्माण रातों-रात कभी नहीं हो सकता.कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के त्याग, बलिदान और तपस्या का परिणाम ही है कि आज देश आजादी से लेकर वर्तमान तक विकास की ऊंचाइयों को स्थापित कर रहा है तथा विश्व में भारत देश की एक अलग पहचान है. कांग्रेस पार्टी के त्याग बलिदान समर्पण को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. अतः मेरी समस्त महिलाओं से अपील है कि भारत देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर महिलाओं के विकास में सशक्त योगदान प्रदान करें तथा देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में अपना अमूल्य सहयोग करें. कु. शिवानी राठौर ने अध्यक्ष बनने  एवं साथी सदस्यों को शामिल करने पर श्री केपी सिंह (कक्काजू) एवं पं.श्रीप्रकाश शर्मा जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे एवं कार्यालय सचिव चंद्रकांत मामा सहित कॉंग्रेस के वरिष्ट नेता हरिवल्लभ शुक्ला,गणेश गौतम,गणेशीलाल जैन,राजेन्द्र गर्ग, वासित अली,राजेश बिहारी पाठक,अजीत भदौरिया,सरबन धाकड़ सहित समस्त कांग्रेस परिवार का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!