Press "Enter" to skip to content

कोरोना वॉरियर और ऑक्सी मित्र निभाऐंगे कोरोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका : पीयूष शर्मा | Shivpuri News

कोरोना को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यशाला का आयोजन
कार्यकर्ताओं को बांटी पीपीई किट, मास्क, सेनिटाईज और ऑक्सीमीटर, बनाए ऑक्सी मित्र
शिवपुरी-आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविन्द केजरीवाल के द्वारा कोविड.19 के विस्फोटक हालातों में इस समय तेज कम्युनिटी ट्रांसमिशन के समय प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो कोराना वारियर टीम एवं ऑक्सिमित्र अभियान्य को लगातार सक्रियता से बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर ऑक्सी मित्र बनाए जाने को लेकर पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
इस दौरान आप पार्टी जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि आज का समय कोरोना को लेकर बचाव और जागरूकता का समय है और इन हालातों में आप पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर पीपीई किट पहनकर ऑक्सीमित्र बनाए जा रहे है ताकि पार्टी के शिविरों के माध्यम से आमजन को जोड़ा जाए और अधिक से अधिक लोगों की ऑक्सीजन की जांच इन शिविरों के माध्यम से हो जिसमें तत्काल कोरोना जैसे लक्ष्ण नजर आने वाले मरीज की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाए और सबंधित मरीज को समय रहते उपचार मिल सके। 
इस तरह की समझाईश इस वर्कशाप में आप पार्टी जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने दी जिन्होंने मौके पर ही कार्यकर्ताओं को स्वयं पीपीई किट पहनकर उसका किस प्रकार से उपयोग किया जाए इसके बारे में डेमो करके दिखाया और ऑक्सीमित्र बनाए। इस दौरान आप पार्टी के कार्यालय में विधानसभा शिवपुरी एवं पोहरी इकाईयों के लिए ऑकसीमित्र एवं कोराना वारियर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रखा गया जिसमें यह जानकारी आप पार्टी के जिला संयोजक एडण्पीयूष शर्मा ने दी।
 उन्होंने इस वर्कशाप में शामिल आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के उपरांत कोरोना वारियर किट जिसमें रजिस्टर, बैनर, टोपी, झंडे, सदस्यता रसीदें, पोस्टर, मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट एवं ऑक्सीमीटर सम्पूर्ण किट मौजूद थी वह इन कार्यकर्ताओं को प्रदाय की गई। यह कारोना वारियर्स टीम, ऑक्सीमित्र किट प्रशिक्षण कार्यशाला में शिवपुरी जिले की सभी विधानसभाओं को वितरित की जानी है। इसे लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी विधानसभाओं के लिए अलग.अलग तिथियों क्रमवार जारी है। इस कार्यशाला में आप पार्टी जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के साथ वीरेन्द्र सिंह रावत, राजेन्द्र धाकड़, गणेश कोठारी, दामोदर धाकड़, उत्तम रावत, पवन कोठारी, विनोद पचौरी, राजेश बघेल, विक्रम रावत, जंडेल रावत व मोनू नामदेव सहित अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!