Press "Enter" to skip to content

जैन मिलन-महिला जैन मिलन ने घर पहुंचकर किया शिक्षकों का सम्मान | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना काल के तहत जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए समाजसेवी संस्था जैन मिलन/महिला जैन शिवपुरी के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह समाज के शिक्षकों के घर पहुंचकर किया गया। इस दौरान  संस्था के  केंद्रीय चेयरमैन वीर मुकेश जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन खरई, उपमंत्री अतिवीर भानु प्रकाश, शाखा अध्यक्ष वीर रविन्द्र जैन, मंजू देदखुर, शाखा सचिव अरविंद, प्रभा डायनमिक कम्प्यूटर, शाखा कोषाध्यक्ष नरेंद्र , शाखा महिला प्रचार सचिव संगीता साक्षी साड़ी, शाखा धार्मिक संयोजक पंडित सुगनचंद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्हेांने शिक्षक दिवस के अवसर पर जैन समाज की शिक्षिका संतोषी जैन कृष्णपुरम, आशा जैन एस पी कोठी, शिक्षक राजेन्द्र जैन कोर्ट रोड, अशोक जैन फतेहपुर, विजित जैन महावीर नगर को उनके निवास पर पहुंचकर तिलक लगाते हुए श्रीफल भेंट कर माला, दुपटा व शाल के साथ शिक्षकों सम्मान समारोह मनाया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने कोरोना गाईड लाईन के तहत जारी नियमों का पालन किया और सोशल डिस्टेंस के साथ समाज के शिक्षकों के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!