Press "Enter" to skip to content

बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे की व्यापारियों से चर्चा 9 सितंबर को | Shivpuri News

शिवपुरी। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा व्यापारिक गतिविधियों में पुलिस का सहयोगात्मक रुख विषय पर मध्यप्रदेश के व्यवसाइयों से बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे की चर्चा वेबिनार के माध्यम से 9 सितंबर बुधवार को सायं 4 बजे आयोजित की गयी है। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन, कार्यकारिणी सदस्य गंगाधर गोयल ने बताया कि कोविड.19 की भीषण महामारी के देखते हुए पूरे देश में व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पडा है। इन 5 महीनों में 19 लाख करोड रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। अब जब सब.कुछ अनलॉक हो चुका है तब इन आर्थिक गतिविधियों को सुचार रूप से संचालित करने के लिए पुलिस का सहयोगात्मक रुख आवश्यक है और इसी विषय पर पुलिस महानिदेशक बिहार गुप्तेश्वर पाण्डे जो भारती पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं वह व्यापारियों से चर्चा करेंगे। कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने सभी व्यवसाइयों से वेबिनार में जुडने का अनुरोध किया है। वे जूम की लिंक कैट पदाधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!