Press "Enter" to skip to content

सहारा इंडिया कंपनी में जमा कराई अपनी मेहनत की कमाई ,अब चिटफंड कंपनी नहीं कर रही भुगतान | Shivpuri News

शिवपुरी। चिटफंड कंपनियों में लोगों ने अपनी मेहनत का पैसा लगायाए लेकिन अब यह कंपनियां निवेशकों का पैसा तक नहीं लौटा रही है। निवेशक कंपनी के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सोमवार को सहारा इंडिया कंपनी में अपना पैसा निवेश करने वाले निवेशकों ने एसपी राजेश चंदेल को ज्ञापन सौंपकर पैसा वापस दिलाने व सहारा के प्रमुख सुब्रत राय सहित 5 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने की मांग की।
इन लोगों पर केस दर्ज करने की रखी मांग
ज्ञापन के माध्यम से निवेशकों ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय, बीके श्रीवास्तव टेरीजरी हेड, रतनकुमार श्रीवास्तव एरिया मैनेजर, देवेन्द्र सक्सेना जूनियर मैनेजर, माधवसिंह रीजनल मैनेजर, नदीम अहमद शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने की मांग रखी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!