Press "Enter" to skip to content

बच्चों का जीवन भी कोमल इसलिए वक्त बिताना जरूरी : अंकित भसीन | Shivpuri News

कोरोना काल में बच्चों के बीच पहुंचा रोटरी राइजर्स क्लब, बांटी उपयोगी सामग्री
शिवपुरी। बच्चें भी खिलौने, टॉफी, पोप्स और खेलकूद वाला जीवन चाहते है ऐसे में उन्हें यदि यह सुविधा घर बैठे ही मिल जाए और सेवाभाव के नाते हम भी अपना दायित्व इन बच्चों के साथ निभाए इसलिए बच्चों का जीवन कोमल होता है और उनके साथ वक्त बिताया जाएए इसे लेकर रोटरी राइजर्स क्लब के साथी शहर के उन निचले क्षेत्रों में पहुंचे जहां गरीब, निर्धन और निराश्रित बच्चे मदद की आस करते है इन परिवारों के बीच पहुंचकर रोटरी राईजर्स क्लब द्वारा वस्त्रए पॉप्सए केक्स व परिजनों को 500 की संख्या में नि:शुल्क मास्क का वितरण किया। यह जानकारी दी रोटरी राईजर्स क्लब के अध्यक्ष अंकित भसीन ने जिन्होंने अपने रोटरी राईजर्स साथियों के साथ शहर की महल सरांय, फक्कड़ कॉलोनी, मदकपुरा, बड़ा गांव आदि क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों केसाथ वक्त बिताया और उन्हें 500-500 की संख्या में केक्स व पॉप्स का वितरण किया। साथ ही जिन बच्चों के तन पर कपड़े नहीं थे उन्हें मौके पर ही वस्त्र प्रदान कर पहनाए गए। इस तरह रोटरी राईजर्स क्लब ने बच्चों और निराश्रितों की सेवा का पुण्य कार्य श्राद्ध पक्ष के दिनों में किया। ऐसे में इन परिवारों से मिलकर उनके सुख.दुरूख को जाना और सभी के साथ मिलकर समय बताया साथ ही उपयोगी सामग्री बांटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रोटरी राईजर्स क्लब के सचिव पौरूष मित्तलए दीपेश अग्रवालए नरेन्द्र पवैया, दिनेश गोयल, गौरव बंसल, जितिन गुप्ता, गौरव शिवहरे, मुकेश गौड़, विकास सिंह व शैलेन्द्र गर्ग शामिल रहे जिन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए अपना योगदान दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!