Press "Enter" to skip to content

पानी को लेकर वार्ड नं. 32 के रहवासियों ने किया हंगामा, कहा पानी नहीं मिला तो कलेक्ट्रेट में ही परिवार सहित बैठ जाएंगे | Shivpuri News

शिवपुरी। हम पिछले 50 साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर कई बार वार्ड पार्षद, नगर पालिका के अधिकारियों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई सहित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सभी अपनी आंखों पर पर्दा डाले हुए हैं। यह कहना था वार्ड नं. 32 कमलागंज घोसीपुरा के रहवासियों का जो आज जनसुनवाई में पानी की समस्या को लेकर अपनी गुहार लगाने पहुंचे थे। 
वार्ड के प्रभा, पार्वती, अमन, राजकुमार, राजेंद्र, मुकी, प्रभा सहित लगभग एक सैकड़ा रहवासी आज कलेक्टर पहुंचे। वह प्रशासन के खिलाफ इतने आक्रोश में थे कि अधिकारियों द्वारा पानी की समस्या को हल न किए जाने को लेकर मीडिया के सामने ााअपनी दांस्ता वयां कर रही थी। यहां के रहवासियों ने बताया कि वार्ड में अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। यहां 50 सालों से पानी की समस्या बनी हुई है। आज तक वार्ड में जितने भी पार्षद रहे उन्होंने इस समस्या को हल नहीं करवाया। मामले को लेकरा नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार निवेदन किया लेकिन उन्हें हमारी सामस्या से कुछ लेनादेना नहीं। इसके बाद तत्कालीन कलेक्टर को भी इस समस्या से अवगत कराया वह भी हमारे वार्ड में घूमकर जल्द समस्या का निराकरण करने का आश्वासन देकर चली गई लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। एक ड्रम पानी 20 रुप्ए में खरीदकर पीना पड़ रहा है। हम मजदूरी करते हैं ऐसे कैसे अपना खर्च चलाएंगे। इसलिए इस समस्या को जल्द दूर करवाया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!