Press "Enter" to skip to content

चोरी का माल सहित 4 चोरी के आरोपित गिरफ्तार | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास कस्बे में 6.7 सितंबर की रात को चोरों ने अंकुर गर्ग के दुकान व गोदाम रेलवे स्टेशन रोड के सामने से गोदाम के पीछे की शटर का बोल्ट तोड़कर शटर को उचकाकर दुकान से 1 लाख 67 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया था और मौके से भाग गए थे जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश की तो पुलिस को पता चला कि मास्टरमाइंड आरोपी करण 28 पुत्र मिश्रीलाल बाथम निवासी रेलवे कॉलोनी बदरवास ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने विनोद 24 पुत्र दीमान राठौर निवासी ग्राम चंदौरियाए ग्यरसा 27 पुत्र बाबूलाल कुशवाह निवासी ग्राम चंदौरियाए विनोद उर्फ रिंकू 25 पुत्र बंसीदास बैरागी ग्राम चंदौरिया को गिरफ्तार कर चोरी का माल व चोरी का सामान ले जाने के लिए उपयोग में लाए ऑटो को भी जप्त कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
करण करता था नौकरी दिया चोरी की वारदात को अंजाम
मास्टरमाइंड करण अंकुर गर्ग के यहां नौकरी करता था और उसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने चोरी का 1 लाख 67 हजार रुपये का माल सहित गल्ले से चुराए 3 हजार रुपये नकदी भी आरोपितों से बरामद कर ली है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!