Press "Enter" to skip to content

11 को आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज और सिंधिया, मंत्री तोमर भी होंगे साथ | Shivpuri News

तीन बड़ी परियोजनाओं में से एक है पोहरी की 273 करोड़ लागत वाली सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना

शिवपुरी। जिले की 2 विधानसभा करैरा और पोहरी में जल्द ही उपचुनाव होना है। चुनाव में कई चेहरे दाव आजमाना चाहते हैं। अपने अपने हिसाब से लोग मैदान में निकल भी चुके हैं। भाजपा राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा पर दांव आजमाएगी। ऐसे में जब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहानए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधियाए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट 11 सितंबर को पोहरी और करैरा के दौर पर आ रहे हैं। बुधवार को पोहरी में हवाई पट्टी से लेकर 273 करोड़ लागत वाली सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना सहित अन्य योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर जिले के अधिकारियों ने पोहरी का दौरा किया। कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

पोहरी में पहली बार किसी ऐसी बड़ी योजना का सरकुला डैम परियोजना के तौर पर भूमिपूजन होने जा रहा हैए जो इलाके के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। 273 करोड़ वाली यह योजना जिले की उन तीन परियोजनाओं में शामिल हैए जिसके सर्वे और धरातल पर काम शुरू करने के निर्देश भोपाल में मंत्री तुलसी सिलावट ने गत दिवस दिए। इस योजना को लेकर बीते कुछ सालों से भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती प्रयासरत थे। सिंधिया के साथ कांग्रेस सरकार गिराने वाले राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने इस योजना को लेकर न सिर्फ मंत्री सिलावट बल्कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से कई बार मुलाकात की। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मदद मांगी। इसके बाद यह योजना अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।

6500 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की होगी सिंचाई

सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना के निर्माण से पोहरी के आसपास के क्षेत्र की 6500 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई होगी। राज्यमंत्री राठखेड़ा की मानें तो पोहरी इलाके में सिंचाई का साधन न होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पाती थी। किसान बारिश के भरोसे ही रहते थेए लेकिन सुरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना के माध्यम से 200 से ज्यादा गांव के खेतों में सिंचाई होगी तो किसानों की खेती का रकबा भी बढ़ेगाए साथ ही उत्पादन भी बढ़ेगा। पीने का पानी भी मिलेगाए जिससे इलाके में खुशहाली और समृद्धि आएगी।

यह गांव होंगे लाभान्वित

सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना से पोहरी की पेयजल समस्या का समाधान होगाए साथ ही पोहरी, जाखनोद, तिगराखुर्द, आमई, अमरपुर, रंधीरपुरा, नानोरा, बटकाखेड़ी, नौन्हेटाखुर्द, नोन्हेटाकलां, अमतला, मेहराए, रामपुरा, डांगवर्वे, धीगपुर, रज्जुआ, गोंदरी, एसवाया, नारायणपुरा, गोबरा, ठगोसा, देवगढ़, बरईपुरा, कृष्णगंज, सोनीपुर, बगदिया, भोजपुर, मचाखुर्द, पिपरघार, माघौपुर, सड, ककरई, देवपुरा, दरगमां, रैय्यन, कैमई, बीलपुरा गांव में पानी के साथ.साथ सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!