Press "Enter" to skip to content

आज फिर 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की हुई मौत, दोनों गुना के मरीज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज कोरोना से फिर दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 9 सितंबर को जिला अस्पताल में दोे लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। कोरोेना से पॉजीटिव मरीजों की संख्या व मौत का आंकड़ा दिनप्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन एक आधा सैकड़ा से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं और लगातार मौेतें हो रही है। पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन के करीब कोरोना से लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो लोगों की आज कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों में एक 45 साल का युवक मनोज मिश्रा, 55 साल की महिला भगवती देवी शामिल है। दोनों ही गुना के रहने वाले हैं जिनको शिवपुरी के जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती कराया गया था। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉक्टर केवी वर्मा ने पुष्टि की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!