Press "Enter" to skip to content

एसडीएम पिछोर की बड़ी कार्यवाही ग्राम खजरा में राशन की दुकान को किया सील | Pichore News

पिछोर। नवागत एसडीएम  केआर चौकीकर जनसुनवाई में तहसील खनियाधाना के ग्राम खजरा में ग्रामीण जनों द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता सुरेंद्र यादव द्वारा राशन वितरण ना करने एवं आधा अधूरा राशन वितरण की शिकायत पर एसडीएम केआर चौकीकर तहसीलदार दीपक शुक्ला द्वारा ग्राम खजरा में मौके पर जाकर चौपाल लगाकर शिकायत की जांच की गई जिसमें वितरण पंजी स्टॉक रजिस्टर इत्यादि विधिवत संधारित नहीं पाए जाने पर एवं मिट्टी का तेल विक्रेता द्वारा अपने घर पर रखे पाए जाने पर एसडीएम द्वारा फटकार लगाई गई। 
सुरेंद्र यादव विक्रेता से पूछे जाने पर बताया कि मुझ कुछ महीने पहले ही चार्ज हुआ है। विक्रेता द्वारा तेल का टैंकर चार्ज में ना देने से सुरक्षा की दृष्टि से घर पर रख वाना पड़ा ग्रामीण जनों द्वारा  कथन भी लिए जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि राशन का वितरण समय पर नहीं किया था एवं राशन पूरा नहीं दिया जाता। राशन वितरण स्टॉक इत्यादि की सही जानकारी विक्रेता सुरेंद्र यादव द्वारा नहीं देने पर ग्राम खजरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को सील कर रिकॉर्ड जप्त कर खाद निरीक्षक रूपेंद्र परमार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पाई गई। अनिमियतओ के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!