Press "Enter" to skip to content

देहात टीआई और पिछोर एसडीओपी की फेसबुक आइडी हैक ,हैकर ने मांगे 20.20 हजार रुपये @Shivpuri News

शिवपुरी। देहात टीआई और पिछोर एसडीओपी की फेसबुक आइडी को किसी हैकर ने गुरूवार को हैक कर दी। हैकर ने आइडी हैक करने के बाद आइडी पर जुड़े लोगों से 20.20 हजार रुपये की डिमांड की। इसके बाद टीआई देहात को उनके रिश्तेदारों ने फोन लगाया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में की। पिछोर एसडीओपी की आइडी को भी हैक कर हैकर ने 20 हजार रुपए की डिमांड की। इसके बाद अब सायबर सेल मामले की पड़ताल में जुट गई है।
देहात टीआइ सुनील खेमरिया की फेसबुक आइडी को हैक कर हैकर ने 20 हजार रुपऐ की मांग की। उनके रिश्तेदारों ने कहा कि उन्हें किसलिए पैसों की आवश्यकता है। हैकर बोला जरूरत है। उनके रिश्तेदार समझ गए कि किसी ने खेमरिया की आइडी को हैक कर लिया है। जानकारी उन्होंने खेमरिया को दी। खेमरिया ने पोस्ट डालकर सभी लोगों को बताया कि उनकी आइडी हैक कर लिया है। कोई भी किसी तरह की राशि खाते में डाले। इसके बाद जानकारी मिली कि पिछोर एसडीओपी देवेन्द्रसिंह कुशवाह की आइडी को हैक कर उनकी फेसबुक पर भी 20 हजार रुपये की मांग की। इसकी जानकारी जैसे ही एसडीओपी को लगी तो उन्होंने भी पोस्ट डालकर लोगों को आगाह किया कि हैकर के पैसे मांगने पर कोई भी किसी तरह की राशि उसके बताए खाते में न डाले। मामले की जानकारी साइबर सेल को दी। साइबर सेल इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!