Press "Enter" to skip to content

बाइक पर टंगा 40 हजार से भरा बैग उड़ाया, सीसीटीवी में कैद वारदात | Pichore News

मोबाइल दुकान के सामने दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक ने बैग उड़ाया तो दूसरा आढ़ के लिए खड़ा हुआ सामने
पिछोर। कस्बे में नगर पालिका के सामने मोबाइल दुकान पर मोबाइल सही कराने पहुंचे नाद निवासी रामकिशन पुत्र सूरजसिंह लोधी की बाइक पर टंगा काले रंग का बैग एक युवक ने चुरा लिया। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है जिसमें दो युवक नजर आ रहे हैं। एक बाइक पर टंगा बैग उड़ा रहा है तो दूसरा दुकान के सामने आढ़ करके खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। बैग में 40 हजार रुपए नकद सहित कागज थे। 
रामकिशन ने करीब 11:30 बजे सहकारी बैंक से 40 हजार रुपए निकाले और बैग में रख लिए। इसके बाद वह नगर पालिका के सामने राकेश रेडियो नाम की मोबाइल दुकान पर पहुंचा। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि जब रामकिशन दुकानदार से बात कर रहा है इस दौरान सफेद शर्ट व काले पेंट में एक युवक बाइक के पासा आता है और इसी बीच एक और युवक सफेद व लाल कलर की शर्ट पहनकर दुकान के काउंटर के सामने इस तरह खड़ा हो जाता है कि दूसरा युवक दुकानदार को नजर न आए फिर सफेद शर्ट वाला युवक बेहद चतुराई से बैग लेकर चलता बनता है और कुछ पल बाद ही दुकान के सामने खड़ा दूसरा युवक भी उसी दिशा में चला जाता है। बैग में 40 हजार रुपए के अलावा आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज भी थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!