Press "Enter" to skip to content

8 केंद्रोें पर 14 से होंगी पूरक परीक्षा, 5443 परीक्षार्थी होंगे शामिल @Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की मुख्य परीक्षा में पूरक में आए परीक्षार्थियों की पूरक परीक्षाएं 14 सितंबर से जिलेे में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के कुल 5443 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 9 से 12 की पाली में आयोजित होगी।
सभी 8 ब्लॉक में एक-एक केंद्र
परीक्षा प्रभारी विमल श्रीवास्तव ने बताया कि पूरक परीक्षा के लिए जिले में सभी विकासखंड मुख्यालय पर एक-एक परीक्षा केंद्र सहित कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें नरवर व करैरा में कन्या उमावि स्कूल को केंद्र बनाया गया है जबकि शेष 6 ब्लॉक में उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हायर सेकंडरी में एक ही विषय में पूरक की पात्रता है। हायर सेकंडरी में कुल 2274 परीक्षार्थियों की पूरक विषय की परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित होगी जबकि हाईस्कूल में नामांकित 3169 परीक्षार्थियों की पूरक परीक्षा 15 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेंगी। बता दें कि हाईस्कूल में अधिकतम 2 विषय में पूरक की पात्रता रहती है। 
सेनेटाइज्ड होंगे केंद्र, मास्क अनिवार्य
कोरोना के बीच पूरक परीक्षा के दाैरान भी सुरक्षा के इंतजाम विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। डीईओ दीपक पांडे ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को सेनेटाइज्ड कराया जाएगा तो वहीं परीक्षा में प्रवेश से परीक्षार्थियों की न केवल स्क्रीनिंग की जाएगी बल्कि मास्क लगा होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्षों में भी सुरक्षित दूरी के लिए एक बैंच पर एक ही परीक्षार्थी को बैठाया जाएगा। पूरक परीक्षा के लिए 12 सितंबर को परीक्षा सामग्री का वितरण किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!