Press "Enter" to skip to content

शौच करने गए युवक की पत्थर पर गिरने से मौत @Pichore News

पिछोर। खोड़ चौकी के तहत आने वाले ग्राम केनवाया में एक युवक की फिसलने से मौत हो गई। युवक सुबह शौच के लिए गया हुआ था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।   
मिली जानकारी के अनुसार बल्लू (30) रामकिशन गुर्जर निवासी केनवाया शुक्रवार सुबह के समय शौच के लिए गया हुआ था। जहां जब सिंध नदी के किनारे शौच के लिए गया तो उसका पैर फिसल गया और वह पत्थर से टकरा गया। पत्थर से टकराने पर उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!