Press "Enter" to skip to content

मांगों को लेकर सर्व ब्राह्यण समाज 14 को सौंपेगा ज्ञापन @Shivpuri News

शिवपुरी। सर्व ब्राह्यण समाज द्वारा कल 14 सितंबर को समाज की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सर्व ब्राह्यण समाज के जिलाध्यक्ष पं. पुरुषोत्तमकांत शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को ब्राह्यण समाज द्वारा अपनी जिन 8 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा उनमें प्रमुख रूप से ब्राह्यण कल्याण बोर्ड का गठन हो, गरीब ब्राह्यण पुजारियों को संबल योजना में जोड़ा जाए, मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मंगल भवन और परशुराम का मंदिर बनाए जाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए, परशुराम जन्म स्थली जनापाव में परशुराम वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, मंदिरांे की जमीन की नीलामी पर तत्काल रोक लगाई जाए, गौ माता की सुरक्षा के लिए गौर संरक्षित की जाए, संस्कृत षिक्षा स्कूल स्तर पर अनिवार्य हो, आरक्षण और एससी व एसटी एक्ट में कोर्ट का फैसला सर्वमान्य किया जाने संंबंधी मांगें शामिल हैं। सर्व ब्राह्यण समाज के पदाधिकारियों ने ब्राह्यण समाज के सभी लोगों से 14 सितंबर को शाम 4 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय मौजूद होने को कहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!