Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने दी पति को प्रताड़ना, ससुर व भाई से करवाई मारपीट @Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर पति की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र दामोदर प्रसाद शर्मा निवासी काली माता मंदिर के सामने फतेहपुर ने बताया कि उसकी शादी विजयपुरम कॉलोनी में रहने वाली खुशबू शर्मा पुत्री राकेश्ेा शर्मा के साथ 26 फरवरी 2009 में हुई थी। शादी के बाद से ही खुशबू ने लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया और यह कभी बंद नहीं हुआ। इस संबंध में कई बार खुशबू के परिजनों को अवगत कराया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। 11 सितंबर को वह बाजार गया हुआ था जब बाजार से वापस घर आया तो देखा कि मेेरा साला मयंक शर्मा, ससुर राकेश शर्मा व पत्नी खुशबू मिली औेेर गाली-गलौंज करना शुरू कर दिया। जब गाली देने मना किया तो तीनों ने मेेरी मारपीट कर दी। घटना के बाद खुशबू अपने पिता व साले के साथ चली गई। वहीं पंकज थाने गया और मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!