Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर शहीद बिंजवार परिवार को किया सम्मानित @Shivpuri News

मप्र वन कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया आयोजन
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लुधावली स्थित ईको फॉरेस्ट परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी आशीष समाधिया मौजूद रहे जिनके द्वारा वन विभाग में पदस्थ रहते हुए शहीद स्वण्जगदीश प्रसाद बिंजवार की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नि श्रीमती राजकुमारी बिंजवार व पुत्र अजय बिंजवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने किया जिन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर स्वण्श्री जगदीश प्रसाद बिंजवार की चतुर्थ पुण्यतिथि पर लुधावली स्थित केंद्रीय काष्ठागार डिपो परिसर में उनकी चित्र ;फोटोद्धपर फूल माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं 2 मिनट का मौंन रखा गया। इस मौके पर स्वर्गीय वनपाल की पत्नी श्रीमती राजकुमारी बिंजवार एवं पुत्र अजय बिंजवार मौके पर उपस्थित रहेए जिन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद ग्वाल जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघए राजेंद्र शर्माए अनिल शर्माए विकास दुबेए मुकेश श्रीवास्तवए अदम्य सिंहए महेश रजक अध्यक्ष स्थाई कर्मचारी संघए राजेश शर्मा एवं अन्य कर्मचारी साथी भी उपस्थित रहे। इस दौरान सहाण्वन परिक्षेत्राधिकारी आशीष समाधिया द्वारा उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई साथ ही ग्वाल द्वारा अपने शब्दों में उनकी वनए जंगल सुरक्षा एवं अतिक्रमण को रोकने पर हुई शहादत को नमन् किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!