Press "Enter" to skip to content

कोरोना अपडेट : कोलारस एसडीओपी, थाने में एचसीएम सहित चार संक्रमितए जिले में 1866 पॉजिटिव हुए @Shivpuri News

शिवपुरी। रेपिड किट से कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा और कोलारस थाने के एचसीएम सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं रविवार को एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया ने सोशल साइट पर पोस्ट डालकर खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी। जिले में कुल 64 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 1866 पहुंच गई है।
मेडिकल कॉलेज शिवपुरी द्वारा जारी लिस्ट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और उनके पत्नी व बेटा कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि एक दिन पहले रेपिड किट से भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार की रात ही कलेक्टर अपनी पत्नी को लेकर भोपाल रवाना हो गए थे।
इधर एसपी कोठी से अभिषेक चंदेल कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि शनिवार को स्वयं एसपी राजेश सिंह चंदेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बता दें कि शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल चुका है। अब हर कोई इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह रहा है। लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से संक्रमण फैलता जा रहा है। कोरोना से जिले में 20 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!