Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 13 हजार 570 सहित एक कार व दो बाइक जब्त @Shivpuri News

भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तिधारी और मोहार के बीच पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तजार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकदी व ताश की गड्डी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह सिकरवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिधारी और मोहार के बीच कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफृतार किया। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम नीरज पुत्र लालाराम कलावत निवासी भौंती, शिवकुमार पुत्र कुंजीलाल निवासी मोतीपुर थाना मायापुर, प्रमोद पुत्र रामनिवास लोधी ग्राम नाद पिछोर, शशिकांत पुत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता निवासी भौंती, राजाभैया पुत्र रणधीर लोधी निवासी डेल कवर का होना बताया। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 13 हजार 570 नकदी व एक बोलेरो कार, एक नैनो कार व दो बाइक जब्त कर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!