शिवपुरी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ का अपने ही कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण नहीं है और यही कारण है कि वह प्रदेश के उन विधानसभा उप चुनाव को तो देख रहे है लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को नहीं देख रहे जो कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हों और वह जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल भी हो। कुछ इसी तरह की घटना मप्र के सतना क्षेत्र में हुई है जहां कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक महामंत्री द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इसलिए हम विरोध दर्ज कराते हुए कमल नाथ का पुतला फूंक रहे है। यह बात कही भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने जिन्होंने माधवचौक पर मप्र के सतना में हुई घटना के विरोध में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के पुतले को विरोध स्वरूप अपने भाजयुमो कार्यर्ताओं की मौजूदगी में फूंक दिया और माधवचौक चौराहे पर ही जमकर कमल नाथ मुर्दावाद के नारे लगाए गए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कमल नाथ मुर्दाबाद नारेबाजी भी की गई।






Be First to Comment