Press "Enter" to skip to content

रंगदारी को लेकर मोबाइल दुकान संचालक की मारपीट @Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत फतेहपुर आर्शीवाद हॉस्पीटल पास मोबाइल की दुकान करने वाले युवक के साथ रंगदारी को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामलेे में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केसे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र शीतल शर्मा निवासी फतेहपुर आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास ने बताया कि 14 सितंबर को शाम के समय उसकी दुकान पर शिवकुमार रावत, राज बाथम, संजय रावत उर्फ बाजीराव रावत निवासी शिवपुरी व 4 अन्य लोग दुकान पर आए और 500-500 रुपए का रिचार्ज करने को कहा। जब मैंने कहा कि रुपए दो तो बोले हम रायल ग्रुप से है हमारा मोबाइल वसूली के तौर पर हर महीने रिचार्ज करना होगा। जब मैने मना कर दिया तो गाली-गलौंज करने लगे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद दुकान संचालक थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!