Press "Enter" to skip to content

कोरोना ने ली फिर दो की जान एक की शहर में तो दूसरे की दिल्ली में हुई मौत @Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कोरोना का कोहराम जारी है। लगातार मरीजों के आने का सिलसिला बना हुआ है तो वहीं मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पुरानी शिवपुरी की एक 65 वर्षीय महिला की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को शहर के छत्री रोड नरेन्द्र नगर में रहने वाले एक दुकानदार की दिल्ली में मौत हो गई है। इन्हें 13 सिंतबर को जिला अस्पताल से इलाज के लिए बाहर ले जाया गया था। दो दिन में दो की मौत से मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है।
मंगलवार को जिस मरीज की मौत हुई उनके रिश्तेदार ने बताया कि तबीयत बिगड़ी तो पहले हमने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद जिला अस्पताल में पॉजिटिव आने के बाद इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होता दिखा तो हमने डॉक्टर से छुट्टी करने को कहा, लेकिन जब रिपोर्ट निगेटिव आई तो उनकी छुट्टी की गई। इसके बाद हम उन्हें दिल्ली ले गए। दिल्ली के जिस अस्पताल में छत्री रोड निवासी दुकानदार को भर्ती किया था। वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। सुधार न होने की बात कही थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद आज सुबह 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद शिवपुरी में कोरोना नियमों के साथ उनकी अंत्येष्टि कर दी है। परिवार के लोग सैंपल कराने की बात कह रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!