Press "Enter" to skip to content

चाय सुट्टा वार पर नकाबपोश युवकों ने की तोड़फोेड़, पांच पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के आर्य समाज रोड स्थित चाय सुट्टा वार पर बुधवार की रात 8:30 बजे कुछ नकाबपोश युवकों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी और मालिक सहित नौकरों से मारपीट की। पैदल चलकर दुकान तक पहुंचे युवक 8 से 10 संख्या में थे और हाथों में हॉकी, लट्ठ लिए हुए थे। मामले में पुलिस ने दो ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैदल चलकर आए युवकों के बारे में कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही वे दुकान में घुसे और जाते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां काउंटर पर बैठे दुकान मालिक के साथ मारपीट की जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। मारपीट करने के बाद युवक कस्टमगेट की तरफ पैदल चलते हुए निकल गए थे। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया कुछ युवतियां दुकान में मौजूद थीं जो घबरा गईं और एकाएक भगदड़ मच गई। किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। टीआई बादामसिंह यादव ने बताया कि हमने कुछ युवकों को उठाया है और पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने घटना किस कारण से अंजाम दी इसका भी पता लगाया जा रहा है। मामले में पुलिस ने अंकुश शिवहरे, हर्ष शिवहरेे सहित उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!