Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर का माली, कलर लैब पर एक, आदिम जाति के तीन कर्मचारी पॉजिटिव / Shivpuri News

कोरोना की रिपोर्ट में 37 पॉजीटिव
शिवपुरी। कोरोना की बुधवार को आई रिपोर्ट में 37 मरीज सामने आए हैं। मेडीकल कॉलेज की रिपोर्ट में 20 और 17 एंटीजिन किट में पॉजीटिव मिले हैं। इनमें कलेक्टर बंगले पर माली पॉजीटिव मिला है। आदिम जाति कल्याण विभाग के तीन कर्मचारी पॉजीटिव मिले हैं। पोहरी रोड िस्थत जय किराना पर एक पॉजीटिव मिला है। बस स्टैंड पर बसंल कलर लैब पर भी एक पॉजीटिव सामने आया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर के बंगले पर एक चपरासी पॉजीटिव मिला है। कुल मिलाकर कोरोना का कहर लगातार बना हुआ है और मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। 
पॉजीटिव और निगेटिव को लेकर मचा बवाल
मेडीकल कॉलेज से जारी होने वाली लिस्ट को लेकर आज शहर में खासा बवाल मच गया। 20 पॉजीटिव सूची वायरल हो गई और उसमें जो लोग निगेटिव थे उनके सामने पॉजीटिव और पॉजीटिव के सामने निगेटिव लिखा हुआ दिखा तो सनाका खिच गया। मामले की भनक मेडीकल कॉल्ेज प्रबंधन को लगी तो आनन-फानन में सूची में सुधार किया गया जिसके बाद निगेटिव आए लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन जो लोग पॉजीटिव आए हैं उन्हें आईसोलेट किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!