Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी पुलिस बल द्वारा दिवगंत सैनिक के आश्रित का किया गया सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी। भा.ति.सी.पु.बल अपने शहीद आश्रित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ते हैं। उनके जाने के उपरांत भी हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोशिएसन (हावा) की तरफ से समय-समय पर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोशिएसन (हावा) द्वारा दिवगंत सैनिक के आश्रितों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाता है जैसे- प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, शिशु शिक्षा भत्ता, हावा छात्रवृत्ति योजना, पुलिस मेमोरियल फण्ड छात्रवृत्ति, नई दिल्ली स्थित भा.ति.सी.पु.बल के स्कूल में पढ़ने एवं छात्रावास की सुविधा आदि।  इसी कड़ी में आज दिनांक 17-09-2020 हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोशिएसन (हावा) दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल की ओर से श्रीमती निशा रावत पत्नी स्वर्गीय ललित रावत को श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल द्वारा एक बजाज मिक्सर देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक महोदय ने भा.ति.सी.पु.बल में चलाए जा रहे दिवगंत कर्मियों के आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि दिवगंत कर्मी के आश्रित अपने आपको अकेला न समझे पूरा बल आपके साथ हमेशा खडा है और आप भा.ति.सी.पु.बल के परिवार के समान है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!