शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हनुमान कॉलोनी में एक दोस्त ने एक दोस्त की मारपीट कर दी। मामला शराब के लिए रुपए ना दिया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राम लखन धाकड़ पुत्र विद्याराम धाकड़ निवासी सेंट्रल स्कूल के पीछे ठाकुर बाबा कॉलोनी ने बताया कि 16 सितंबर को शाम के समय वह हरीश धाकड़ की दुकान पर पलंग बनवाने गया था वहीं पर उसे उसकी उसका दोस्त मिल गया। दोस्त दिलीप धाकड़ ने उससे पुड़िया और शराब के लिए रुपए मांगे। जब रुपए देने से मना कर दिया तो दिलीप ने उसकी लात घुसो से मारपीट कर दी। घटना के बाद राम लखन थाने आया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment