Press "Enter" to skip to content

कोरोना की बीमारी तो ठीक हो जाएगी पर गरीबी नहीं : राजगोपाल पीव्ही / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना की बीमारी तो अभी कुछ महीने पहले आई है और कुछ महीनों बाद ठीक भी हो जाएगी, लेकिन गरीबी सबसे बड़ी बीमारी है इसलिए गरीबी की बीमारी दूर करने की जरुरत है। यह बात जिले की कोलारस तहसील के ग्राम बभूका में एकता परिषद के संस्थापक व गांधीवादी विचारक राजगोपाल पीव्ही राजाजी ने आदिवासी परिवारों को कोरोना राहत सामग्री वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर गरीबी नहीं होती तो लोग गांव छोड़कर पलायन के लिए मजबूर नहीं होते। गरीबी के कारण हमें घर से हजारों किलोमीटर दूर मजदूरी के लिए जाना पड़ता है और लॉकडाउन के बाद वापस घर लौटने में काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। उनका कहना था कि हमें अपनी गरीबी खत्म करने की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना है। इसके लिए गांव-गांव में मजबूत संगठन तैयार कर युवाओं को अहिंसात्मक आंदोलन के लिए प्रशिक्षित करना है। इसके पूर्व एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रनसिंह परमार ने मौजूद ग्रामीण आदिवासियों को कोरोना से बचाव के तरीकों के संबंध में जानकारी दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!