ग्वालियर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जेयू ने की कई एक्टिविटीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय में गुरूवार को कई गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके तहत जेयू के ज्ञान पथ और बॉटनीकल गार्डन सहित सभी अध्ययनशालाओं व पूरे परिसर में सौ पौधों का रोपण हुआ। इसके साथ खादी को प्रमोट करते हुए जेयू परिसर में ही खादी के आइटम्स का स्टाल भी लगाया गया। इन सभी आइटम्स को सीआईएफ की आंत्रप्रेन्योरशिप एंड स्किल डवलपमेंट सैल द्वारा तैयार किया गया है। इनमें मास्क, बैग, कुर्ती, फोटो फ्रेम, हैंकी और फाइल कवर सहित अन्य आइटम्स शामिल को शामिल किया गया है। इसके अलावा हेल्थ सेंटर में अनाथ बच्चों को इम्युनिटी बूस्टर, च्यवनप्राश सहित अन्य सामग्री भी वितरित की गई। इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी आयोजित हुईं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, रजिस्ट्रार डॉ. आईके मंसूरी, रेक्टर प्रो. डीडी अग्रवाल, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, वित्त नियंत्रक सगीरा सिद्दीकी, प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, कार्य परिषद सदस्य अनूप अग्रवाल, डॉ. केके सिजोरिया, उपकुलसचिव डॉ. आरके मिश्रा, सहायक कुलसचिव जगपाल यादव, कुलदीप चौहान और साधना शर्मा सहित जेयू के शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। इम्युनिटी बूस्टर का किया वितरण इसी क्रम में जेयू में स्थित हेल्थ सेंटर में इम्युनिटी बूस्टर, च्यवनप्राश और सहजना की पत्तियों के पाउडर और खाने के डिब्बों का वितरण भी अनाथ बच्चों को किया गया। साथ ही बच्चों को स्वस्थ रहने के फायदे और महत्व भी बताए गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, कार्यपरिषद सदस्य अनूप अग्रवाल, प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, डॉ. केके सिजोरिया सहित जेयू के सभी अधिकारी व शिक्षकगण भी मौजूद रहे। गांव में जाकर किया हेल्थ चेकअप इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए रायरू आदिवासी पुरा गांव में जाकर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, रेक्टर प्रो. डीडी अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ.आईके मंसूरी, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर सहित एनएसएस के पदाधिकारी, वालंटियर्स और हेल्थ सेंटर के डॉक्टर्स ने वहां रहने वाले कुपोषित व टीबी से ग्रसित बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें दवाई का निःशुल्क वितरण किया साथ ही वहां के रहवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और उन्हें फल व खाने की सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर एनएसएस के समन्वयक डॉ. रविकांत अदालतवाले, जिला संगठक डॉ, मनोज अवस्थी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय पांडेय, मौजूद रहे।






Be First to Comment