शिवपुरी। रेडिएंट एवं न्यू रेडिएंट आईटीआई में भगवान विश्वकर्मा की जयंति सुरक्षित दूरी के साथ गरिमामय तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इसके बाद इलैक्ट्रीशिन, फिटर व कम्प्यूटर लैब में स्थित समस्त मशीनों की पूजा की गई। इस अवसर पर “कौशल से कैरियर” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संचालक शाहिद खान द्वारा नवयुवकों को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त व अपनी आईटीआई के विद्यार्थियों को विश्वकर्मा के समान कुशल कारीगर बनाने की बात कही व प्राचार्य डाॅ. खुशी खान ने छात्रों को तकनीकी ज्ञान हासिल कर रोजगार प्राप्त करने की बात कही। वहीं रेडिएंट ग्रुप के प्रबंधक अखलाक खान ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले वास्तुकार एवं इंजीनियर थे। उन्होंने आदिकाल में इन्द्रपुरी, यमपुरी, सुदामा पुरी, कुबेरपुरी आदि का निर्माण किया। पुष्पक विमान का भी निर्माण किया गया सभी धर्मग्रंथों में भगवान विश्वकर्मा के निर्माण कला की चर्चा की गई है। इस अवसर पर संस्था के कृष्णमुरारी शर्मा, बलराम शर्मा, वेदप्रकाश यादव, पूनम गुप्ता, सुरेश श्रीवास्वत, सलोनी झा, सुभाष बाकले, प्रदीप खरे, नरेश गोलिया, जीवनलाल शाक्य, महेन्द्र लोधी, स्वेता मैडम, मुस्कान रघुवंशी, अंशुल राठौर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




