यादव समाज की बैठक आयोजित, भाजपा प्रत्याशी को दिया यादव समाज ने समर्थन
करैरा। उपचुनाव को लेकर करैरा विधानसभा में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है मध्य प्रदेश शासन के मंत्री मोहनसिंह यादव के आगामी करैरा, दिनारा दौरे की तैयारियों को लेकर यादव समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यादव समाज मे जिम्मेदार नागरिक मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया मोहनसिंह यादव के दौरे को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान यादव समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं पूर्व विधायक जसवंत जाटव को बताई। उन समस्याओं का निराकरण करने का हरसंभव आश्वासन पूर्व विधायक ने दिया। पूर्व विधायक जाटव ने कहा कि मुझे विधायक बनाने में यादव समाज की महत्व भूमिका रही है। इस बैठक में विधानसभा प्रभारी केके श्रीवास्तव, धनीराम यादव, शिवसिंह यादव, बल्ली यादव सरपंच दवरा, धनीराम यादव शिक्षक, कैलाश नारायण यादव एडवोकेट, धर्म यादव पार्षद, राजकुमारी यादव, रामकिशन यादव सेमरा, सूरज भान यादव सरपंच, नरेश यादव सरपंच, अरविंद यादव, छन्दीराम यादव, बल्लू यादव सरपंच, पुष्पेंद्र यादव अलगी, मंगल यादव, चंदन यादव सरपंच खैराई, संजय यादव खोहा, कमलेश यादव, द्वारका यादव, सोनू यादव, पवन यादव, अजीत यादव, शिवाजी यादव, जगतसिंह यादव, जितेंद्र यादव, राजेश यादव सहित यादव समाज के नागरिक शामिल हुए।




