शिवपुरी। विनय राज शर्मा को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा की गई। अपनी नियुक्ति पर विनय का कहना थ्ज्ञा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूर्णत: पालन करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करते हुए संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को गतिशीलता देंगे।




