Press "Enter" to skip to content

कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में तीन की मौत, 2051 अभी भी संक्रमित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कोराना खतरनाक रूप लेेता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। वहीं बीते 24 घंटे में तीन लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 70 साल की वृद्धा और 75 साल के बुजुर्ग के शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा 60 से भी बहुत कम रह जाने से मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 65 साल के एक बुजुर्ग नरवर में होम आइसालेट थे, घर पर ही उनकी मौत हाे गई। उन्हें पहले दो बार दिल का दौड़ा पड़ चुका था। सितंबर माह में ही जिले में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि अगस्त में 7 मौतें हुईं थीं।
जिपं के नोडल अधिकारी सहित 28 संक्रमित आए सामनेे
वहीं मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से जारी रिपोर्ट और रेपिड किट से की गई जांच में शुक्रवार को 29 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें एक रिपीट केस भी है। कुल 28 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों में जिला पंचायत में पदस्थ स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सत्यमूर्ति पांडेय भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 2051 हो गई है। अगस्त महीने में जितने कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे, उससे ज्यादा सितंबर के 18 दिन में आ चुके हैं। जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा हैए फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!