Press "Enter" to skip to content

कोरोना का कहर जारी : जिले में बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, अब तक 24 की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 75 साल की महिला ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं इस मौत को लेकर परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ के लोगों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि समय पर बेहतर इलाज नहीं मिलने से मौत हुई है। महिला सावित्री देवी शर्मा (75) निवासी सांई बाबा मंदिर के पास फिजीकल शिवपुरी को 8 सितंबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। नाती कपिल शर्मा का कहना है कि हम परिवार में चार लोग पॉजिटिव आए थे। तीन दिन पहले हमारी छुट्टी हो गई थी। लेकिन दादी सावित्रीदेवी की हालत में सुधार नहीं हुआ था। नातिन ज्योति पिछले तीन दिनों से अपनी दादी की हालत खराब होने पर डॉक्टर और नर्सों से गुहार लगा रही थी। शनिवार को हालत ज्यादा खराब हुई तो आईसीयू में भर्ती करने ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि सितंबर महीने में कोरोना से कुल 15 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जिले में कुल 24 लोग कोरोना के चलते जान गवां चुके हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!