Press "Enter" to skip to content

आकाश का पिट्टू बेडिया ने चुराया रुपयोें से भरा पर्स / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने बजरिया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में एक युवक का रुपए से भरा पर्स चोरी हो गया। मामले में फरियादी ने वहीं के रहने वाले युवक पर पर्स चोरी का केस दर्ज करवाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार आकाश वंशकार पुत्र राजेश कुमार निवासी न्यू अनाज मंडी के पास फोरलाइन करैरा ने बताया कि वह किसी काम से शिवपुरी आया हुआ था और वह आयुर्वेेदिक अस्पताल के सामने बजरिया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी गया हुआ था जहां पिट्टू पुत्र सोनी बेडिया निवासी बजरिया मोहल्ला ने उसकी जेब से पर्स चुरा लिया। पर्स में 9 हजार 700 रुपए व मारूति वैन का रजिस्ट्रेशन वोेटर कार्ड रखा हुआ था।  जब युवक से पर्स मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आकाश थाने गया और मामले में पुलिस को केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!