Press "Enter" to skip to content

जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने किया कांग्रेस कार्यकारिणी को पुन: विस्तारित / Shivpuri News

शिवपुरी। पीसीसी चीफ माननीय कमलनाथ जी के निर्देशन में एवं पूर्व मंत्री पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीप्रकाश शर्मा ने जिला कार्यकारिणी में नए पदाधिकारी बनाकर एक बार पून: कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने प्रेस रिलीज कर वताया कि उपाध्यक्ष पद पर मानसिंह फौजी जाटव करैरा, सूर्यकांत पांडेय सिरसौद करैरा, कौशल कि‍शोर पाठक पिछोर,  कमलसिंह कुशवाह नरवर तथा महासचिव पद पर संजीव शर्मा बंटी पौहरी (पदोन्नत), रतनलाल जैन नरवर करैरा(पदोन्‍नत), डॉ अशोक बेडिया बैराढ पौहरी, राजकुमार बंसल शिवपुरी(पदोन्न त), रवि शर्मा मुडखेडा पौहरी, श्रीकांत पाठक दिहायला करैरा, महंतराम रावत रातौर सरपंच, बृजेश शर्मा एडवोकेट करैरा (पदोन्नत), नरेन्द्र  जैन भोला  शिवपुरी तथा सचिव पद पर गिरवर‍ सिंह गुर्जर, श्री रायण जाटव सिरसौद करैरा, श्यामसुंदर गुप्ता दिहायला ब्लॉक, अमृतलाल चौधरी जाटव ठकुरपुरा, तिलक सिंह बैस नयागांव, जुगल मिश्रा मगरौनी, रमेश रावत जसराजपुर, घनश्याम शर्मा सोन्हर सरपंच को नियुक्त किया है इनके अलावा  जिला कांग्रेस कार्यालय के स्थायी कार्यालय मंत्री राजेश बिहारी पाठक को पदोन्नत कर स्थायी कार्यालय महामंत्री नियुक्त किया गया है तथा चंद्रकांत शर्मा  कार्यालय सचिव को कार्यालय महासचिव नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष एडवाकेट श्रीप्रकाश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए कहा है कि आप सभी राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीया श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रदेशाध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिये कार्य करेंगें साथ ही आसन्न उपचुनाव विधानसभा निर्वाचन में पूरी सक्रियता से कार्य कर जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!