Press "Enter" to skip to content

अवैध उत्खनन करते वन विभाग ने किया एक ट्रैक्टर जप्त / Shivpuri News

इन दिनों वन विभाग की टीम कर रही एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई
ट्रैक्टर अवैध उत्खनन करते गूडर बीट से किया जप्त चालक मौके से फरार
ट्रैक्टर को पकड़कर खनियाधाना सब रेंज मैं ला कर रखा गया प्रकरण दर्ज
शिवपुरी। खनियांधाना व आस पास के क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन बहुत ही जोर-शोर से चल रहा है जिसको देखते हुए खनियांधाना डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया व उनकी टीम आजकल एक्शन मोड में दिखाई देने लगी है वही एक्शन मोड़ को देखते हुए अब वन विभाग एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है आज फिर वन विभाग ने एक और कार्रवाई की जिसमें वन विभाग की टीम को मिली मुखबिर के द्वारा सूचना पर से गूडर बीट पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है तो खनियाधाना डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया व उनकी टीम तत्काल रवाना हुई और गूडर बीट पर पहुंचकर देखा तो एक महिंद्रा ट्रैक्टर व कुछ लोग वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रहे थे जैसे ही लोगों ने वन विभाग की टीम को देखा तो ट्रैक्टर चालक व अन्य लोग मौके से भाग खड़े हुए और ट्रैक्टर वही छोड़ा वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल ट्रैक्टर को जप्त किया और ट्रैक्टर को जप्त कर खनियाधाना सब रेंज मैं लाकर रखा और प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी खनियाधाना सब रेंज में डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया ने पदभार संभाला है तब से ही वन विभाग की टीम अब एक्शन मोड में दिखाई देने लगी है और एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध उत्खनन करता व बनकट आई  करने वालों  के ऊपर रोजाना कार्यवाही हो रही है ऐसे ही अगर डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया अगर गौर करते रहे तो जो अवैध उत्खनन वह जंगल कटाई चल रही है उस पर अंकुश जल्द लग सकता हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!