नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम महेंद्रपुरा पंचायत चिटाेरा के रहने वाले मुरारीलालसिंह पुत्र अंगदसिंह यादव वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए जनसुनवाई में आए। यहां उन्होंने बताया कि वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्हें शासन की किसी भी योजना का लाभ आज तक नहीं मिला है और न ही वृद्धावस्था पेंशन मिली है। जबकि मामले को लेकर सचिव द्वारा कई बार कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अत: हमारी पेंशन चालू करवाया जाए जिससे हम गुजर-बसर कर सकें।

संबंधित खबरें