Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोलेे: पोहरी से अखिल के उम्मीदवार बनने की सूची फर्जी / Shivpuri News

शिवपुरी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से मंगलवार जारी हुई 12 कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची फर्जी निकली। सोशल साइट्स पर जब यह सूची वायरल हुई तो उसमें पोहरी से कांग्रेस उम्मीदवार अखिल शर्मा बनाए गए। इस सूची को पहले तो सही मान लिया गयाए लेकिन जब इसकी सत्यता जांची गई तो यह सूची फर्जी निकली। इसका खंडन कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने किया।
दरअसल अब से कुछ दिन पहले कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और मंगलवार को सोशल साइट्स पर वायरल हुई सूची हूबहू पुरानी सूची की तर्ज़ पर जारी की गई। जिससे जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा भी इसे सच मान बैठे और बोले कि हूबहू सील सिक्के और कांग्रेस कार्यालय से इसे जारी किया गया हैए लेकिन जब इसकी सत्यता के लिए उन्होंने एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुलदीप राजौरा से मोबाइल पर जानकारी ली तो उन्होंने इस सूची को कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी न होना बताया। इस पर जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने इस सूची को फर्जी करार देते हुए खंडन किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!