Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : कार ने बाइक सवारों में मारी टक्कर, दो घायल / Shivpuri News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत हाइवे पर एक कार के चालक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायलों को 108 एम्बूलेंस की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। मामले मेें पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
चंपालाल धाकड़ निवासी गोलंदास मंदिर के पास बदरवास ने बताया कि वह अपने मित्र पहलवान पुत्र निरंजनसिंह सोलंकी के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह हाइवे रोड पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हम बाइक सहित नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले मेें पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!