शिवपुरी। राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र धाैलागढ़ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता भी थे। राठखेड़ा ने सबसे पहले यहां प्रसिद्ध शिवमंदिर में माथा टेका। इसके बाद सभी धौलागढ़वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और जल्द ही निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही राठखेड़ा ने गांव का विकास किस तरह हो और कौन से कार्य होना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणाें ने भी ग्राम विकास किस तरह किया जाए इसके बारे में राज्यमंत्री राठखेड़ा को अवगत कराया। इसके बाद राठखेड़ा ने ग्रामीणों को बीजेपी सरकार द्वारा चलाई जा रही हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उसका लाभ लेने को कहा। साथ ही कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या आती है वह उनके पास आ सकते हैं। उनकी समस्या का हर संभव निराकरण किया जाएगा।

धौलागढ़ पहुंचे राज्यमंत्री राठखेड़ा, भोलेनाथ के मंदिर पर टेका माथा, इसके बाद सुनी ग्रामीणों की समस्याएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
- आंखों में आंसू लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार, पीएसीएल की राशि नहीं मिलने से छोटी बेटी की शादी अटकी / Shivpuri News
- 20 लाख के मकान सौदे में 10 लाख की कथित धोखाधड़ी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- तहसील न्यायालय के बंटवारा आदेश में त्रुटिपूर्ण अमल का आरोप, भारतीय सेना के जवान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 11 दिन की पैदल यात्रा के बाद शिवपुरी पहुंचे राष्ट्रीय एकता संघ, महाराजा सवाई भोज बगड़ावत की प्रतिमा स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा / Shivpuri News






Be First to Comment