Press "Enter" to skip to content

वार्ड क्रं. 11 व 15 में चलाया ऑक्सीजन जांच केंद्र शिविर ,आप कार्यकर्ताओं का अभियान लगातार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। आम आदमी पार्टी शिवपुरी के द्वारा आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर जिला शिवपुरी में आप पार्टी के जिला संयोजक एडण्पीयूष शर्मा के निर्देशन में ऑक्सी मित्र के रूप में कार्य करते हुए ऑक्सीजन जांच की जा रही है। इन ऑक्सीजन जांच केन्द्रों में आप कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपुरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीमित्रों द्वारा जांच की जा रही है और ऐसे मरीज जो कोरोना ऑक्सीजन जंाच केंद्र के तहत कम ऑक्सीजन पाए जाने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाता है ताकि संबंधित मरीज को समय रहते उपचार मिल सके। 
पिछोर और कोलारस के साथ अब जिला मुख्यालय शिवपुरी के वार्ड क्रं. 11 व 15 में भी पार्टी के कार्यकर्ता गणेश कोठारी, जनरल रावत, बंटी रावत व पवन कोठारी ने मिलकर ऑक्सीजन जांच केंद्र शिविर लगाया गया और अधिकांश आमजन व दुकानों पर पहुंचकर आप पार्टी के ऑक्सीमित्र कार्यकर्ताओं ने कोरोना को लेकर ऑक्सीजन की जांच की। यह अभियान बड़ौदी में भी चलाया गया।
इस ऑक्सीजन जांच केंद्र में जिन कार्यकर्ताओं ने यह अभियान चलाया उनमें चंदू भाई, अमन अग्रवाल, छोटू भाई खान, गोलू दुबे, गफ्फार खान, दीपक, सतेंद्र रावत, सागर गुप्ता, टिंगन, सबीर, रहीस खां, कप्तान परिहार, हसनजी, गब्बर रावत, गोलू नामदेव, अजय सिंह, मातादीन जाटव, मोहन जाटव, कल्याण शर्मा, संजय गुप्ता, रहीस खान, शिशुपाल सिंह, दीपक सेन, बृजवारी सेन, अनिल कुमार राय व हेमेन्द्र आदि शामिल रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!