Press "Enter" to skip to content

सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने स्वर्गीय पूरनलाल बाथम को दी श्रृद्धांजलि / Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्व. पूरन लाल बाथम के आकस्मिक निधन से स्तब्ध पेंशनर महासंघ जिला शाखा शिवपुरी द्वारा श्रीगुरु गोरखनाथ मंदिर पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रृद्धांजलि सभा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस श्रृद्धांजलि सभा में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय पूरनलाल बाथम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और दो मिनट का मौन रखकर कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर शोक संतृप्त परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना परमात्मा से की। 
शोक सभा में उपस्थित महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, रामहेत शर्मा, रिपुदमनसिंह भदौरिया, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, यूसुफ अयाज हनफी, श्याम कुमार पाठक, जीडी प्रधान, आरएस महादुले, हरीश चतुर्वेदी, वीएन शर्मा, केएस राजपूत, कोमल प्रसाद रजक आदि ने श्रृद्धांजलि सभा के उपरांत स्वर्गीय पूरनलाल बाथम के निवास पर जाकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट करते शोक संवेदना वयक्त की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!