Press "Enter" to skip to content

SS कचोड़ी की दुकान पर मिला लाल सिलेंडर, जब्त करने पहुंची टीम के साथ की गाली-गलौंज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोेतवाली थाना क्षेेत्र के तहत कोर्ट रोेड सब्जी मंडी के सामने एसएस कचौड़ी के संचालक ने जांच करने गई टीम के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौंज की। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
खुशबू शुक्ला निवासी श्रीराम कॉलोनी ने बताया कि फूड अधिकारी द्वारा मेरे दोस्त एवं अन्य साथियों केे रूप मेें एक दल गठित किया गया तो जांच के लिए उक्त टीम द्वारा कोर्ट रोड सब्जी मंडी पर एसएस कचौरी वाले के यहां पहुंचे तो देखा कि वह लाल सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहा है। जिस पर सिलेंडर को जब्त करने की बात कही तो संचालक सुरेंद्र यादव द्वारा टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद खुशबू शुक्ला कोतवाली थाने गईं औेर मामले में सुरेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!