Press "Enter" to skip to content

महिला को भगाकर ले आया युवक, गुस्साए परिजनों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 6 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गांगूली में गुरूवार को एक महिला को गांव का रहेन वाला युवक अपने साथ भगा लाया। जिस पर महिला के परिजन युवक के गांव आए और मारपीट कर फायर किए। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव को छाबनी में तब्दील कर दिया है। इस हादसे के बाद आरोापित फरार हो गए है। 
जानकारी के अनुसार बीते 20 दिन पहले सेवाराम पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर निवासी गांगुली अपने साथ छिरारी थाना करैरा की वर्षा गुर्जर को अपने साथ ले आया था। दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली और दोनों अपने गांव में रहने लगे। यह मामला युवती के परिजनों को नागबार गुजरा और उन्होंने आज दो कारों से आकर सेवाराम के घर हमला बोल दिया। 
आरोपीतों ने घर पहुंचकर आरोपीयों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सेवाराम का भाई राजमेंन्द्र पुत्र पंजाव सिंह गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में राजबीर, मनीराम, मंजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बही बलराम गुर्जर अनूप गुर्जर,सेबाराम गुर्जर को भी चौटे आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां दो की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। इस मामले की सूचना पर थाना प्रभारी दीप्ती तोमर मौके पर पहुंची और गांव में हालातों को संभाला। 
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
इस मामले में पुलिस ने फरियादी पक्ष की शिकायत पर आरोपी भारत गुर्जर, पप्पू गुर्जर, बिल्लू गुर्जर और उसके 7 से 8 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। अभी सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!