Press "Enter" to skip to content

सीएमओ नहीं दे रहे गरीब मछुआरों को सोसायटी गठन के लिए एनओसी / Shivpuri News

जिला मछुआ कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रखी मांग
शिवपुरी। प्रदेश फिशनमैन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करनसिंह बाथम के साथ अन्य पदाधिकारी गुरुवार को बैराड़ सीएमओ के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। जिलाध्यक्ष की शिकायत थी कि बैराड़ तहसील में दो छोटे तालाबों पर अभी तक किसी संस्था का गठन नहीं किया गया है। इस संबंध में गरीब मछुआरों को सीएमओ द्वारा एनओसी नहीं दी जा रही है। वहीं एनओसी मांगने पर सीएमओ मछुआरों के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौंज पर उतारू हो रहे हैं। इसलिए सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
सीएमओ पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में जिला मछुआ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करनसिंह बाथम ने उल्लेख किया कि नगर परिषद बैराड़ के छोटे तालाबों पर मत्स्य पाल सोसाइटी गठन को लेकर जब शिशुपाल बाथम व नीरज बाथम निवासी बैराड़ सीएमओ के पास पहुंचे तो प्रभारी सीएमओ भदकारिया ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर न सिर्फ गाली-गलौंज की गई वरन थाने में केस दर्ज कराने की भी धमकी दी गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सीएमओ ने एनओसी के एवज में आवेदकों से 10 हजार रुप्ए की मांग की है। इसलिए सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई कर गरीब मछुआरों को एनओसी दिलाई जाए जिससे उनको रोजगार मुहैया हो सके।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!