शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के मदकपुरा लुधावली में एक युवक के साथ दो लोगों ने पट्टा दिलाने के नाम पर ठगी कर ली। ह्देश पुत्र चरनदास जाटव निवासी बमला थाना पोहरी ने बताया कि उसके पास सोनू राठौर व पंकज शर्मा आए और मदकपुरा लुधाावली में जमीन का पट्टा दिलाने की बात कही। जिस पर वह उनकी बातों में आ गया और उन्हें रुपए दे दिए। इसके बाद उक्त दोनों युवकों ने उसे जमीन के पट्टे के कागज दे दिए। जब वह कागज उसने चैक करवाए तो वह फर्जी निकले। जिसके बाद वह थाने पहुंचा और मामले में सोनू व पंकज शर्मा के खिलाफ धोेखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment