Press "Enter" to skip to content

सिरसौद और बामौरकलां पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, आरोपी किए गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बामोरकला एवं सिरसोद द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी उनि.रामेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम एरावनी भीमपुर में अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है। सूचना पर से थाना प्रभारी बामोरकला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया। मुखबिर के बताये स्थान ग्राम में एरावनी भीमपुर में पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा आरोपी गणेश पुत्र हेमराज लोधी उम्र 24 साल, पप्पू उर्फ प्रमोद लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम एरावनी भीमपुर के कब्जे से 60-60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब कीमत 18000 रू की विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34;2द्ध के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिरसोद द्वारा मुखबिर सूचना पर झिरी जामखो के बीच रपटे पर से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब के साथ एक आरोपी बृजमोहन पुत्र बद्री रावत उम्र 44 साल निवासी ग्राम टोंगरा को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!