Press "Enter" to skip to content

अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस थाना सतनबाड़ा में सूचनाकर्ता बुद्दा पुत्र लंचूराम जाटव उम्र 72 साल निवासी धमकन के द्वारा सूचना दी गई कि सूड़ा का पठार सिंध नदी धमकन में एक व्यक्ति की लाश सड़ी.गली हालत में पत्थरों से दबी हुई पड़ी है। सोचना पर से थाना सतवाडा में मर्ग क्रमांक 22/20 धारा 174 जाफौ. का कायम कर जांच में लिया गया, दौराने जांच उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक रामू पुत्र धनपाल आदिवासी उम्र 40 साल निवासी धमकन की मौत प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में चोट पहुंचा कर हत्या कर लाश को छिपाने के उद्देश्य से सिंध नदी में पानी में डूबा कर पत्थरों से दबाकर रख दिया थाए जांच पर से अपराध क्रमांक 118ध्20 धारा 302 201 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त अंधेकत्ल के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित दिशा निर्देश दिए गए जिस पर से अपराध विवेचना में अज्ञात आरोपी की तलाश एवं पतारसी के हर संभव प्रयास किए गए। इसी क्रम में सोमवार के रोज पुलिस को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अपराध के संदेही मड़ीखेड़ा चौराहे पर बाहर जाने की फिराक में वाहन के इंतजार में खड़े हुए हैं, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी सतनवाड़ा मय फोर्स के रवाना हुए मौके पर पहुंचकर देखा तो संदेही आरोपी मीना पत्नी मृतक रामू आदिवासी उम्र 30 साल, पंचम पुत्र देवीसिंह बघेल उम्र 21 निवासी मडिख़ेड़ा, बृजमोहन गुर्जर पुत्र विजय सिंह गुर्जर उम्र 26 साल निवासी धमकन के खड़े मिले जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे जिनकी घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी सतनवाड़ा उपनिरीक्षक अमित चतुर्वेद, सउनि गजराज सिंह, विवेक भट्ट, जेहरू निशा, प्रधान आरक्षक रामस्वरूप रावत, राजकुमार झा, राजवीर सिंह, नवल सिंह एवं आरक्षक रामनिवास, रहीस खान, रूपेंद्र यादव, राहुल, जितेंद्र धाकड़, अनिल कुमार, शुभम, राहुल, रमेश लोधी और आरक्षक रमेश की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!